Celebrity Buzz

बॉलीवुड का 2 न्यूज चैनलों के खिलाफ केस, टॉप प्रोडक्शन हाउसेस आए एक साथ

Top Bollywood production houses move court against Republic TV Times Now

बॉलीवुड ने दो न्यूज चैनलों रिपब्लिक टीवी (Republic TV) और टाइम्स नॉउ (Times Now) के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में केस दर्ज करवाया है.

बॉलीवुड ने दो न्यूज चैनलों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में केस दर्ज करवा दिया है. रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के अर्नब गोस्वामी और प्रदीप भंडारी तथा टाइम्स नॉउ (Times Now) की नविका कुमार और राहुल शिवशंकर के खिलाफ बॉलीवुड की चार प्रमुख संस्थाओं और 34 प्रोडक्शन हाउसेस ने यह केस दर्ज करवाए हैं. बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं ने हाई कोर्ट से फिल्म उद्योग के खिलाफ कथित तौर पर ‘गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणियां’ करने या प्रकाशित करने से रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाउ को रोकने का अनुरोध किया है. इन प्रोडक्शन हाउसेस में सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरुख खान समेत कई दिग्गज प्रोडक्शन हाउस शामिल हैं.

इसके साथ ही टेलीविजन चैनलों पर मीडिया ट्रायल पर भी रोक लगाने के लिए कहा है. बताया गया है कि डीएसके कानूनी फर्म के जरिये दायर केस में कहा गया है, ‘ये चैनल बॉलीवुड के लिए अत्यधिक अपमानजनक शब्दों और उक्ति जैसे ‘गंदा’, ‘ड्रगी’ का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस तरह बॉलीवुड ने अपना कदम चल दिया है. केस करने वालों में शामिल हैंः

‘1. द प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, 

2. द सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन, 

3. द फिल्म ऐंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल, 

4. स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन, 

5. आमिर खान प्रोडक्शंस, 

6. ऐड-लैब फिल्म्स, 

7. अजय देवगन फिल्म्स, 

8. आंदोलन फिल्म्स, 

9. अनिल कपूर फिल्म ऐंड कम्युनिकेशन नेटवर्क, 

10. अरबाज खान प्रोडक्शंस, 

11. आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस, 

12. बीएसके नेटवर्क ऐंड एंटरटेनमेंट, 

6. ऐड-लैब फिल्म्स, 

7. अजय देवगन फिल्म्स, 

8. आंदोलन फिल्म्स, 

9. अनिल कपूर फिल्म ऐंड कम्युनिकेशन नेटवर्क, 

10. अरबाज खान प्रोडक्शंस, 

11. आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस, 

12. बीएसके नेटवर्क ऐंड एंटरटेनमेंट, 

13. केप ऑफ गुड फिल्म्स, 

14. क्लीन स्लेट फिल्म्स, 

15. धर्मा प्रोडक्शंस, 

16. एमे एंटरटेनमेंट ऐंड मोशन पिक्चर्स, 

17. एक्सेल एंटरटेनमेंट, 

18. फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस, 

19. होम प्रोडक्शन, 

20. कबीर खान फिल्म्स, 

21. लव फिल्म्स, 

22. मैकगफिन पिक्चर्स, 

23. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, 

24. वन इंडिया स्टोरीज, 

25. आर.एस. एंटरटेनमेंट, 

26. राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स, 

27. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, 

28. रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट, 

29. रील लाइफ प्रोडक्शंस, 

30. रोहित शेट्टी पिक्चर्स, 

31. रॉय कपूर प्रोडक्शंस, 

32. सलमान खान वेंचर्स, 

33. सोहेल खान प्रोडक्शंस, 

34. सिख्या एंटरटेनमेंट, 

35. टाइगर बेबी डिजिटल, 

36. विनोद चोपड़ा फिल्म्स, 

37. विशाल भारद्वाज फिल्म 

38. यशराज फिल्म्स.’

Similar Posts