bhojpuri Movies

खेसारीलाल यादव की ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ के ट्रेलर का भोकाल, वीडियो 28 लाख के पार

Khesari Lal Yadav

खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) एक साथ आ जाएं तो यूट्यूब पर गरदा तो उड़कर ही रहेगा.

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri) के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) एक साथ आ जाएं तो यूट्यूब पर गरदा तो उड़कर ही रहेगा. ऐसा ही कुछ उनकी नई भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये (Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye)’ के साथ भी है. भोजपुरी (Bhojpuri) के ट्रेलर ने यूट्यूब (YouTube) पर घमासान मचा दिया है और एक बार फिर खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोकाल देखने को लिया है.

खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये (Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye)’14 जनवरी से सिनेमाघरों में होगी. इसकी जानकारी फ़िल्म निर्माता अभय सिन्‍हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब ने दी. फिल्म का ट्रेलर यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है.

भोजपुरी फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ की कहानी लंदन और भारत के बीच-घूमती है. फिल्म में जोरदार लव ट्राइंगल है. फिल्म के हीरो खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) रोजगार को लंदन लिट्टी चोखा बेचने जाते हैं, मगर इंग्लिश उनके पल्ले नहीं पड़ती. फिर उनका दिल एक देसी भोजपुरी लड़की काजल राघवानी (Kajal Raghwani) से लगता है, मगर उनकी शादी इंडिया में गांव की लड़की मधु शर्मा से होती है. फिर फिल्म में अहम मोड़ आता दिखता है, जिसके लिए 14 जनवरी का ही इंतजार करना होगा. जब फिल्म रिलीज होगी तभी इस शानदार ट्रेलर का क्लाइमेक्स रिवील होगा, बावजूद इसके ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है. गीत, संगीत और डायलॉग मजेदार हैं, शायद इसलिए भी यह फिल्म काफी अहम लगती है.

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्‍म (Bhojpuri Film) ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav), सिजलिंग काजल राघवानी (Kajal Raghwani), मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्‍य भूमिका में हैं.

Similar Posts